[ सिंचाई विभाग / सिंचाई बंधु बैठक ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर के पुवायां रोड स्थित निरीक्षण भवन में आज सिंचाई बंधु की महत्वपूर्ण बैठक श्री अमरजीत सिंह (उपाध्यक्ष, सिंचाई बंधु) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों और अधिशासी अभियंताओं ने भाग लेकर सिंचाई और बिजली से संबंधित जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
अधिकारियों को निर्देश: बैठक की अध्यक्षता कर रहे अमरजीत सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सिंचाई से जुड़ी पत्रावलियों और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए ताकि किसानों को खेती के सीजन में समस्या न हो।
बैठक में डीसी मनरेगा यशोवर्धन सिंह, अधिशासी अभियंता देवेन्द्र कुमार सहाय, प्रबोध राजपूत (विद्युत), मुदित सोनकर, पुनीत निगम और सहायक अभियंता सतपाल सिंह सहित कई विभागों के जिलेदार और कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।
"सटीक समाचार, सही विचार - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments