Breaking News

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन; लखनऊ के सिविल अस्पताल में ली अंतिम सांस

[ अत्यंत दुखद / शोक समाचार ]

विशेष संवाददाता, लखनऊ ✍️

लखनऊ | 13 मई, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज - ब्रेकिंग

माजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव (38) का बुधवार सुबह लखनऊ में दुखद निधन हो गया। सुबह करीब 5 बजे तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सीय विवरण:

सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीसी पांडेय ने बताया कि जब प्रतीक को अस्पताल लाया गया, तब उनकी नब्ज बंद हो चुकी थी। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु केजीएमयू भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, वे लंबे समय से फेफड़ों की समस्या से जूझ रहे थे।

एक परिचय: प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। वे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई थे। राजनीति से दूर रहकर उन्होंने रियल एस्टेट और फिटनेस के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वे लखनऊ में प्रसिद्ध जिम 'द फिटनेस प्लैनेट' का संचालन करते थे।

राजनीतिक जगत में शोक: उनके निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत तमाम बड़े नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

श्रद्धांजलि:
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि - सच की आवाज वेब न्यूज परिवार।

"निष्पक्ष खबरें, संवेदनाओं के साथ - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments