Breaking News

सोशल मीडिया पर पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला व्यक्ति हिरासत में, खुदागंज पुलिस की कार्रवाई


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 01 मई 2026। 

जनपद में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सतर्क है। इसी क्रम में थाना खुदागंज पुलिस ने पत्रकारों के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी के दौरान यह मामला संज्ञान में आया, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा पत्रकारों के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई थी। इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

जांच के दौरान संबंधित व्यक्ति की पहचान कर उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है। प्रकरण में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या समाज में वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments