जिला संवाददाता : कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से डीसीपी वेस्ट कमलेश दीक्षित ने सहादतगंज स्थित एमएच हॉल में हाई मातमी अंजुमनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान डीसीपी वेस्ट ने मोहर्रम के जुलूसों के समयबद्ध संचालन, निर्धारित मार्गों के पालन तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से प्रशासन का सहयोग करने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
डीसीपी ने कहा कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी गई।
बैठक में मौजूद अंजुमन पदाधिकारियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से सम्पन्न कराने की प्रतिबद्धता जताई।
पुलिस प्रशासन द्वारा मोहर्रम के अवसर पर सुरक्षा, यातायात एवं कानून व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments