[ ब्रेकिंग न्यूज़ / राजधानी लखनऊ ]
ब्यूरो रिपोर्ट: बाल किशन ✍️
लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में एक शातिर जालसाज फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहा है। ताज़ा मामला कमिश्नरेट के थाना माल और बीकेटी क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ आरोपी ने कई लोगों से नौकरी लगवाने और जाँच के नाम पर हजारों रुपये डकार लिए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि बार-बार तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
पीड़ितों के अनुसार, आरोपी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के यहाँ सरकारी ड्राइवर की नौकरी लगवाने के नाम पर एक पीड़िता से 20 हजार रुपये वसूले। वहीं, भनौरा निवासी एक अन्य पीड़ित से उसकी पत्नी की आंगनवाड़ी में नौकरी लगवाने के नाम पर 7 हजार रुपये की ठगी की गई।
फर्जी अधिकारी बनकर पहुँचा जाँच करने: आरोपी की हिमाकत इतनी बढ़ गई कि वह खुद को अधिकारी बताकर रायपुर की एक आंगनवाड़ी सहायिका की जाँच करने भी पहुँच गया। अकबरपुर के पीड़ित ने बताया कि वह पहले भी माल थाने में तहरीर दे चुके हैं, लेकिन सुनवाई न होने पर अब मुख्यमंत्री पोर्टल (IGRS) का दरवाजा खटखटाया है।
दो-दो थानों (माल और बीकेटी) में नामजद तहरीर होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहा है। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कर इस फर्जी अधिकारी को जेल भेजा जाए ताकि अन्य लोग इसकी ठगी का शिकार होने से बच सकें।
"सच्ची खबर, पीड़ितों की आवाज़ - सच की आवाज वेब न्यूज़"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments