[ बड़ी कामयाबी / वांछित अपराधी गिरफ्तार ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर पुलिस ने अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले और मारपीट के संगीन मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार किया है।
बता दें कि 24 फरवरी 2026 को मोहल्ला खलील शर्की निवासी हिमांशु तिवारी पर जानलेवा हमला और मारपीट की गई थी, जिसके संबंध में थाना कोतवाली में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त अर्पण सिंह (19 वर्ष) को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र स्थित ग्राम दलराजपुर से रात करीब 10:00 बजे दबोच लिया।
संयुक्त कार्यवाही: इस गिरफ्तारी को अंजाम देने के लिए शाहजहाँपुर की कोतवाली पुलिस और लखीमपुर खीरी की सिंगाही पुलिस ने संयुक्त रूप से जाल बिछाया। अभियुक्त अर्पण सिंह मूल रूप से तिलहर क्षेत्र के ग्राम पिंगरी पिंगरा का निवासी है। पुलिस अब उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कर रही है।
"विश्वसनीय खबरें, सबसे सटीक - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments