Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस की अनूठी पहल: थाने जाने की झंझट खत्म! अब आपके दरवाजे पर आकर पुलिस करेगी शिकायतों का समाधान

[ जनसुनवाई / पुलिस की नई पहल ]

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर | 13 मई, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज

शाहजहाँपुर पुलिस अब जनशिकायतों के निस्तारण के लिए एक नई कार्यशैली अपना रही है। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अब शिकायतकर्ता को थाने बुलाने के बजाय खुद उनके दरवाजे तक पहुँच रही है। बुधवार को इस अभियान के तहत जिले भर में कुल 25 शिकायतों का मौके पर ही सफल निस्तारण किया गया।

पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर:

इस अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को बनाया गया है। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक क्षेत्राधिकारी को अपने सर्किल में कम से कम 1 और प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में कम से कम 2 स्थानों पर स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का समाधान करना अनिवार्य किया गया है।

फीडबैक के साथ संतुष्टि: शाहजहाँपुर पुलिस न केवल मौके पर जाकर दोनों पक्षों की बात सुन रही है, बल्कि समाधान के बाद उनका फीडबैक भी ले रही है। इससे शिकायतकर्ता को बार-बार पुलिस ऑफिस या उच्चाधिकारियों के चक्कर काटने से मुक्ति मिल रही है।

आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए यह विशेष अभियान जिले में निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा, बल्कि विवादों का जड़ से अंत हो सकेगा।

आपकी समस्या - हमारा समाधान, अब आपके द्वार पर।

"सच्ची खबर, जनता के सरोकार - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments