[ स्वास्थ्य शिविर / जागरूकता अभियान ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
RML ग्रुप ऑफ फार्मेसी के बड़ा गांव परिसर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशाल मेगा दंत परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की चेयरपर्सन वर्षा गोस्वामी ने फीता काटकर किया। इस दौरान नर्सिंग और फार्मेसी के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
प्रसिद्ध दंत शल्य चिकित्सक एवं लेज़र विशेषज्ञ डॉ. के पी सक्सेना ने शिविर में विद्यार्थियों के दांतों का गहन परीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को दांतों की सफाई की सही तकनीक बताई और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निःशुल्क दवाइयां, टूथपेस्ट व मसाज ट्यूब भी वितरित किए।
नशे के विरुद्ध चेतावनी: डॉ. सक्सेना ने युवाओं को पान मसाला, गुटखा और सुपारी जैसी जानलेवा आदतों से दूर रहने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे ये नशीले पदार्थ मुख के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं।
चेयरपर्सन वर्षा गोस्वामी ने समापन संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों का स्वस्थ होना उनके उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है। शिविर को सफल बनाने में प्राचार्या श्रीमती रितू मिश्रा, नरेंद्र, रवि बाबू, शिवाली सिंह और समस्त शिक्षण स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
"सटीक खबरें, जनहित के साथ - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments