स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद शाहजहाँपुर में 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक "मिशन: सेफ फ्यूचर" अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य स्कूलों में संचालित सभी वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस, परमिट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की वैधता सुनिश्चित करना है।
उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय, शाहजहाँपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में सभी विद्यालयों के प्रबंधकों एवं वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि स्कूल वाहनों का संचालन तभी किया जाए, जब उनके सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) पूर्णतः वैध हों।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना फिटनेस, बिना परमिट, बिना बीमा, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र अथवा ओवरलोड पाए जाने वाले स्कूल वाहनों के विरुद्ध अभियान के दौरान चालान एवं वाहन बंद करने जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रबंधन की होगी।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), शाहजहाँपुर ने सभी स्कूल संचालकों से अपील की है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों का सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुनिश्चित हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments