स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। नगर निगम शाहजहाँपुर में मंगलवार को 'मेरा शहर–मेरा घर' अभियान के अंतर्गत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में 'सम्भव' जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर निगम कार्यालय में संपन्न हुआ।
जनसुनवाई के दौरान नगर क्षेत्र के नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण तथा कर विभाग से संबंधित समस्याएं एवं शिकायतें नगर आयुक्त के समक्ष रखीं। नगर आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई दिवस में कुल 09 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने कहा कि आमजन की समस्याओं का पारदर्शी, संवेदनशील एवं समयबद्ध समाधान नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, महाप्रबंधक (जल) विजय नारायण मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, लेखाधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments