स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद शाहजहाँपुर पुलिस के सात अधिकारी एवं कर्मचारी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के उपरांत मंगलवार को राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित गरिमामय समारोह में उन्हें सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई।
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी आरटीसी सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कार्मिकों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पित दायित्व है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले सभी कार्मिकों ने अपने सेवाकाल में अनुशासन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना का उत्कृष्ट परिचय देते हुए विभाग की गरिमा को सदैव ऊंचा रखा है। उनका अनुभव और कार्यशैली नई पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
समारोह के दौरान अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कार्मिकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि सेवा निवृत्ति भले ही सरकारी दायित्वों का अंत हो, लेकिन समाज सेवा की भावना जीवनभर बनी रहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने अनुभवों से समाज एवं नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग, वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवा पुलिसकर्मियों से ईमानदारी, निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित शाखाओं को निर्देशित किया कि सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों के पेंशन, विभागीय देयकों एवं अन्य औपचारिकताओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
समारोह के अंत में शाहजहाँपुर पुलिस परिवार ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके विभाग के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments