ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती
काकोरी (लखनऊ)। थाना काकोरी क्षेत्र के मौदा गांव में श्री बालाजी महाराज का 11वां भव्य जागरण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरी रात भक्ति रस में सराबोर रहे।
जागरण का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। भजन गायकों द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। बालाजी महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रोशनी एवं सजावट से सजाया गया था, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ भजन-कीर्तन में सहभागिता की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
आयोजन को सफल बनाने में राजन भारती, आकाश रावत, संदीप रावत, नरेंद्र कुमार एवं शुभम रावत सहित सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन पर महाआरती का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments