Breaking News

पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

थाना मिर्जापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, न्यायालय में किया जाएगा पेश

शाहजहाँपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त विपिन गुप्ता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मिर्जापुर में मु0अ0सं0 61/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। इसी क्रम में 14 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस ने अमृतपुर रोड स्थित सरैय्या मोड़ से अभियुक्त विपिन पुत्र कल्लू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

🔹 विपिन पुत्र कल्लू गुप्ता
🔹 उम्र लगभग 27 वर्ष
🔹 निवासी राजेरायपुर, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर

गिरफ्तारी का स्थान एवं समय

📍 अमृतपुर रोड स्थित सरैय्या मोड़
📅 14 जून 2026
समय – 11:40 बजे

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

🔹 थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला
🔹 महिला उपनिरीक्षक अंजली रानी
🔹 मुख्य आरक्षी मोहम्मद ईस्माइल
🔹 आरक्षी मोहित कुमार

सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments