स्टेट ब्यूरो हेड : योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 13 जून 2026। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार 13 जून को प्रातः 11 बजे विकास भवन स्थित सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सांसद लोकसभा शाहजहाँपुर एवं दिशा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सागर करेंगे।
बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार ग्रामीण विकास, कृषि, पंचायती राज, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क, आवास, सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास, मत्स्य, डेयरी, अल्पसंख्यक कल्याण, ऊर्जा एवं अन्य विभागों से संबंधित 100 से अधिक योजनाओं पर चर्चा होगी।
बैठक के प्रमुख एजेंडे में मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, ई-श्रम पोर्टल, जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) तथा खेलो इंडिया सहित कई योजनाएं शामिल हैं।
बैठक में सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निकायों के अध्यक्ष, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं नामित सदस्य भाग लेंगे। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की यह बैठक जनपद में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments