स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 14 जून 2026। प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में किए गए निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल एवं अधिकारियों की उपस्थिति, सुरक्षा प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, परीक्षार्थियों की चेकिंग प्रक्रिया तथा परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की गई तथा संबंधित अधिकारियों को परीक्षा अवधि के दौरान सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं को सतत सक्रिय एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी सदर ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने परीक्षा समाप्ति के उपरांत अभ्यर्थियों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित निकास, केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments