Breaking News

जनशिकायतों के निस्तारण में शाहजहाँपुर पुलिस की पहल, एक दिन में 29 शिकायतों का मौके पर समाधान

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 14 जून 2026। जनपद शाहजहाँपुर में जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शाहजहाँपुर पुलिस ने रविवार को 29 शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

अभियान के तहत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर एवं घटनास्थल पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में प्रतिदिन कम से कम एक तथा प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम दो शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित करें।

14 जून 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थानों में प्राप्त शिकायतों में से कुल 29 शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर समाधान किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था से शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस स्वयं शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर दोनों पक्षों से वार्ता करेगी, स्थलीय निरीक्षण करेगी तथा समाधान के बाद फीडबैक भी प्राप्त करेगी।

शाहजहाँपुर पुलिस का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य जनसामान्य को त्वरित न्याय दिलाना, शिकायत निस्तारण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है।

सच की आवाज वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments