Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस का विशेष अभियान, एक रात में 33 वारंटी व वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार जनपद में वांछित एवं गैर-जमानती वारंट (NBW) वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में शाहजहाँपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 27/28 जून 2026 की रात्रि में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 33 एनबीडब्ल्यू/वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा सभी क्षेत्राधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चलाया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

थानावार गिरफ्तारी का विवरण इस प्रकार है—

नगर सर्किल

  • कोतवाली – 03
  • सदर बाजार – 04
  • रामचंद्र मिशन – 01

सदर सर्किल

  • कांट – 05
  • निगोही – 02
  • रोजा – 02
  • मदनापुर – 01
  • सेहरामऊ दक्षिणी – 03

तिलहर सर्किल

  • तिलहर – 03
  • खुदागंज – 01

जलालाबाद सर्किल

  • जलालाबाद – 03
  • मिर्जापुर – 02
  • कलान – 01

पुवायाँ सर्किल

  • सिंधौली – 01
  • बण्डा – 01

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments