Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 37 जनशिकायतों का किया निस्तारण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 24 जून 2026 को शाहजहाँपुर पुलिस ने शिकायतकर्ताओं के घर एवं घटनास्थल पर पहुंचकर कुल 37 शिकायतों का निस्तारण किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान का उद्देश्य आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नामित किया गया है।

अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के पास पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में कम से कम एक तथा प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम दो स्थानों पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर दोनों पक्षों से वार्ता की जाती है तथा फीडबैक प्राप्त कर शिकायतों का समाधान कराया जाता है। इस व्यवस्था से शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने अथवा पुलिस कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई एवं शिकायत निस्तारण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments