ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन दहन' के तहत बलरामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों से बरामद 14.247 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण कराया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद के कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, गौरा चौराहा, पचपेड़वा, हरैया और सादुल्लानगर थानों से संबंधित 09 अभियोगों में न्यायालय के आदेशानुसार जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।
विनष्टीकरण की गई सामग्री में चरस, मॉर्फिन, गांजा तथा नशीली गोलियां शामिल थीं। इनकी कुल मात्रा 14.247 किलोग्राम तथा अनुमानित बाजार कीमत ₹38,01,750 बताई गई है।
सुरक्षित एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप इन मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण बलरामपुर चीनी मिल्स स्थित पावर प्लांट के उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर में किया गया।
पूरी प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री की उपस्थिति एवं गठित समिति की निगरानी में पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई।
बलरामपुर पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने और समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments