Breaking News

मॉडिफाइड साइलेंसर वाले दोपहिया वाहनों पर चला शिकंजा, 61 वाहनों का चालान, एक वाहन सीज

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद बलरामपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और आमजन को अनावश्यक शोर से राहत दिलाना रहा।

अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न ऑटोमोबाइल पार्ट्स की दुकानों, वर्कशॉपों की जांच की गई। साथ ही वीर विनय चौराहा पर दोपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान एक वाहन को कोतवाली नगर थाना पुलिस ने सीज किया, जबकि चार दोपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर पाए जाने पर उनका चालान किया गया।

पूरे अभियान में 61 वाहनों का चालान करते हुए कुल ₹2,15,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई ऑटो पार्ट्स विक्रेता या वर्कशॉप संचालक मॉडिफाइड साइलेंसर बेचता या लगाता हुआ पाया गया, तो उसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे मामलों में ₹10,000 तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

यह विशेष अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बृजेश तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात उमेश सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments