Breaking News

तिलहर पुलिस को बड़ी सफलता, 389 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 19 जून 2026। थाना तिलहर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 389 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 18 जून 2026 को गश्त एवं वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अग्रवाल होटल के सामने हाईवे के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चन्द्रभान पुत्र रामभरोसे निवासी कुण्डा सहायपुर, जनपद बदायूं तथा सुखवीर पुत्र प्रेमपाल निवासी किशमी मेहरा, जनपद बदायूं के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान चन्द्रभान के कब्जे से 389 ग्राम अफीम तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ, जबकि सुखवीर के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी कब्जे में लेकर सीज कर दी।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह अफीम बरेली जनपद के एक व्यक्ति एवं उसके साथी से लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये में खरीदी थी और इसे अधिक कीमत पर बेचकर लाभ कमाने की योजना थी।

इस मामले में थाना तिलहर पर मु0अ0सं0 307/2026 धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी

  • 389 ग्राम अवैध अफीम
  • एक मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट)
  • दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन

गिरफ्तारी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments