स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 20 जून 2026। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शाहजहाँपुर पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 40 शिकायतों का मौके पर पहुंचकर निस्तारण किया।
अभियान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है। इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अभियान का उद्देश्य आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है।
विशेष अभियान के तहत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर अथवा घटनास्थल पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। निर्देशानुसार प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में कम से कम एक तथा प्रत्येक थाना प्रभारी प्रतिदिन कम से कम दो स्थानों पर जाकर शिकायतों का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।
20 जून 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थानों में प्राप्त कुल 40 शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं एवं संबंधित पक्षों से वार्ता कर स्थलीय निरीक्षण किया तथा दोनों पक्षों का फीडबैक लेकर समाधान सुनिश्चित कराया।
पुलिस विभाग का कहना है कि इस पहल से शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने या उच्चाधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शिकायतों का समाधान सीधे मौके पर जाकर किया जा रहा है, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल रही है और पुलिस-जन संवाद भी मजबूत हो रहा है।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह विशेष अभियान जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण एवं जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments