स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 20 जून 2026। जनपद के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय एवं भाषा विभाग, श्री मनीष चौहान ने शनिवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी के साथ विकास भवन परिसर में आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
यह प्रदर्शनी केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है। प्रमुख सचिव ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर संचालित योजनाओं, उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा प्रदर्शित सामग्री के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदर्शनी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की संपूर्ण एवं सही जानकारी सरल और प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराई जाए। साथ ही पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।
प्रमुख सचिव श्री चौहान ने कहा कि सरकार की विभिन्न विकासपरक एवं जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास प्रदर्शनी आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रही है। पात्र व्यक्ति यहां आकर न केवल योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि अपना पंजीकरण कराकर लाभ भी हासिल कर सकते हैं।
प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और सरकार की जनकल्याणकारी पहलों की सराहना की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments