Breaking News

गैर इरादतन हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, गैंड़ास बुजुर्ग पुलिस की कार्रवाई

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के थाना गैंड़ास बुजुर्ग क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को वादिनी श्रीमती सुनीता पत्नी सुद्धू कोरी, निवासी धुसवा बाजार, ने थाना गैंड़ास बुजुर्ग में तहरीर देकर बताया कि 25 जून 2026 की शाम जलौनी की लकड़ी को लेकर हुए विवाद में सितारा उर्फ पापा कोरी, अजय कोरी तथा संजय कुमार ने उनके पति सुद्धू कोरी (42 वर्ष) के साथ लात-घूसों से मारपीट की थी। घटना के बाद घायल सुद्धू अपने घर चले गए, जहां रात में उनकी मृत्यु हो गई।

मामले में थाना गैंड़ास बुजुर्ग पर मु0अ0सं0 63/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराओं में संशोधन करते हुए धारा 105 बीएनएस जोड़ी गई।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों—

  • सितारा उर्फ पापा कोरी पत्नी सुरेश उर्फ सुग्रीव कोरी,
  • अजय कोरी पुत्र शिवपूजन,
  • संजय कुमार पुत्र हीरालाल

को दल सिंहवा मोड़ तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ता सितारा उर्फ पापा कोरी ने बताया कि जलौनी की लकड़ी ले जाने के दौरान मृतक द्वारा रोकने और गाली-गलौज करने पर विवाद हुआ था। इसी दौरान तीनों ने मिलकर सुद्धू कोरी के साथ मारपीट की थी। अगले दिन उन्हें मृतक की मृत्यु की जानकारी मिली।

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

Post a Comment

0 Comments