स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार शनिवार को शाहजहाँपुर में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। दो दिवसीय विशेष अभियान के पहले दिन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान लगभग 37 बसों की जांच की गई, जिनमें से 2 बसों के विरुद्ध चालान एवं बंद किए जाने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा एक वाहन पर अनाधिकृत रूप से लगाए गए राजनीतिक दल के झंडे एवं हूटर को मौके पर हटवाया गया।
प्रवर्तन टीम ने ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, बिना फिटनेस, बिना परमिट, मालवाहक वाहनों में सवारी ढोना, एचएसआरपी न होना, धुंधली या बिना नंबर प्लेट, ओवरलोडिंग तथा अवैध पार्किंग जैसे नियमों के उल्लंघन पर 63 वाहनों के चालान किए।
इस अभियान में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बरेली प्रणव झा, एआरटीओ (प्रवर्तन) शाहजहाँपुर हरिओम, यात्री/मालकर अधिकारी आर.पी. गौतम, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार, यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह एवं यातायात उपनिरीक्षक पूरन सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोडिंग, कर बकाया, बिना परमिट एवं अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments