स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
गौतमबुद्ध नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद गौतमबुद्ध नगर स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में अंबर इंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड तथा एसेंट-के सर्किट्स के अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार की उद्योगोन्मुखी नीतियों, मजबूत आधारभूत ढांचे और निवेशक-अनुकूल वातावरण के कारण उत्तर प्रदेश आज देश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हो रहा यह निवेश न केवल औद्योगिक विकास को नई गति देगा, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को निवेश, नवाचार और आधुनिक उद्योगों का अग्रणी राज्य बनाना है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन नई औद्योगिक परियोजनाओं से 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को मजबूती मिलेगी और उत्तर प्रदेश देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments