स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 23 जून 2026। थाना रोजा पुलिस ने एक बड़े आर्थिक अपराध के मामले में कार्रवाई करते हुए करीब 70.70 लाख रुपये के बकाया भुगतान और धोखाधड़ी के आरोप में वांछित अभियुक्त को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, एस.एल. फूड्स रोजा मंडी समिति के संचालक द्वारा वर्ष 2025 में थाना रोजा पर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि वर्ष 2017 से 2024 के बीच आरोपी ने उनकी फर्म से लगभग 70,70,600 रुपये मूल्य की गुड़, राब एवं चीनी मंगाई, लेकिन भुगतान नहीं किया। रुपये मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।
मामले में थाना रोजा पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच और साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस टीम ने अभियुक्त मो. साबिर अली उर्फ शब्बीर निवासी जिला मालदा, पश्चिम बंगाल को उसकी गारमेंट्स दुकान से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल की न्यायालय से छह दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शाहजहाँपुर लाया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस कार्रवाई को थाना रोजा पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है, जिसने दूसरे राज्य में जाकर लंबे समय से वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments