Breaking News

अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान, 78 वाहनों पर कार्रवाई

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 22 जून 2026। मुख्यमंत्री एवं परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा जनपद शाहजहाँपुर में अवैध पार्किंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बस, ऑटो और ई-रिक्शा पार्किंग स्थलों की सघन जांच की गई तथा अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। इसके साथ ही ओवरस्पीडिंग, बिना फिटनेस, बिना परमिट, माल वाहनों में सवारी ढोने, एचएसआरपी न होने तथा धुंधली नंबर प्लेट जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 78 वाहनों का चालान किया गया।

इस विशेष अभियान में एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिओम, यात्री/मालकर अधिकारी आर.पी. गौतम, यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह यादव तथा यातायात उपनिरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोडिंग, कर बकाया, बिना परमिट अथवा अन्य नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments