स्टेट ब्यूरो हेड : योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 13 जून 2026। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर, विधायक वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’, विधायक अरविंद कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सांसद का स्वागत करते हुए विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में स्वयं सहायता समूह, फॉर्मर रजिस्ट्री, मनरेगा, श्रम बजट, तालाब निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
सांसद अरुण सागर ने अधिक से अधिक किसानों की फॉर्मर आईडी एवं फॉर्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि जन सेवा केंद्रों के माध्यम से किसानों का पंजीकरण तेजी से कराया जा रहा है।
जनपद में वर्तमान में 668 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनमें 63 समूह ऑनलाइन गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। सांसद ने समूहों को और अधिक आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर एंटी रेबीज और एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। विधायक वीर विक्रम सिंह ने परौर क्षेत्र में चिकित्सक की तैनाती की मांग उठाई।
बैठक में पंचायत भवन निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना, जल जीवन मिशन और नमामि गंगे परियोजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा कराने के निर्देश दिए।
कटरा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग की खराब सड़क, खुटार में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था, दूरसंचार नेटवर्क समस्याएं तथा विभिन्न विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने सुझाव और शिकायतें रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
(सच की आवाज़ वेब न्यूज़)
#Shahjahanpur #DishaMeeting #MPArunSagar #DevelopmentReview #FarmerRegistry #MNREGA #PMAY #JalJeevanMission #UPGovernment #ShahjahanpurNews #SachKiAawaz #UPNews #DevelopmentProjects #CMDashboard #GovernmentSchemes #LatestNews #HindiNews #YogendraSinghYadav #PublicWelfare #DistrictDevelopment
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments