स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। सेन्ट्रल बार एसोसियेशन शाहजहाँपुर सहित जनपद की विभिन्न बार एसोसियेशनों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित पेपरलेस बैनामा (रजिस्ट्री) व्यवस्था का विरोध करते हुए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि बैनामा एवं रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूर्णतः पेपरलेस किए जाने का निर्णय अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों तथा स्टाम्प विक्रेताओं के हितों के विपरीत है। उनका कहना है कि इस व्यवस्था के लागू होने से हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
अधिवक्ताओं ने मांग की कि सरकार पेपरलेस बैनामा संबंधी जारी समस्त आदेश एवं सर्कुलर तत्काल प्रभाव से वापस ले। उनका कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में बदलाव से न्यायिक एवं राजस्व संबंधी कार्यों में भी व्यावहारिक कठिनाइयाँ उत्पन्न हो सकती हैं।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि सरकार द्वारा पेपरलेस बैनामा व्यवस्था वापस नहीं ली जाती है, तो सेन्ट्रल बार एसोसियेशन शाहजहाँपुर, बार एसोसियेशन जलालाबाद, तहसील बार एसोसियेशन पुवायाँ, तिलहर, सदर तथा कलान के अधिवक्ता व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन पर सेन्ट्रल बार एसोसियेशन शाहजहाँपुर के अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव तथा महासचिव नन्द किशोर (राजेश अवस्थी) सहित विभिन्न पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments