स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 20 जून 2026। थाना तिलहर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की पत्नी और ससुर शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में थाना तिलहर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 4 दिसंबर 2024 को एक महिला ने थाना तिलहर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पुत्र के साथ उसकी पत्नी पूजा पटेल, ससुर ओमेन्द्र पटेल तथा अन्य परिजनों ने मारपीट की, अपमानित किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि इसी से क्षुब्ध होकर युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
मामले में थाना तिलहर पर मुकदमा संख्या 708/2024 धारा 108 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने 20 जून 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर मोहल्ला घेरचौबा स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
दोनों आरोपी मूल रूप से ग्राम बिलहरी, थाना तिलहर के निवासी हैं और वर्तमान में मोहल्ला घेरचौबा, तिलहर में रह रहे थे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल अरण कुमार, आरक्षी अर्पित मलिक तथा महिला कांस्टेबल विनीता राघव शामिल रहीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments