Breaking News

सिंधौली में गन्ने के खेत से अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, एसपी ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना सिंधौली क्षेत्र में शनिवार को गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्यों का संकलन कराया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना के शीघ्र खुलासे के लिए संबंधित टीमों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments