स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के साथ थाना बण्डा क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं सघन चेकिंग की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ताजियों, ताजिया मार्गों, संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख चौराहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि मोहर्रम के दौरान पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ ने स्थानीय नागरिकों, ताजियादारों एवं आयोजन समितियों के पदाधिकारियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी भ्रामक सूचना का प्रसार न करने का अनुरोध किया।
पुलिस बल को क्षेत्र में लगातार गश्त करने, प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
जनपद शाहजहाँपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments