स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। गाजियाबाद से स्थानांतरित होकर शाहजहाँपुर पहुंचे आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (नगर) का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन पर आयुष विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
स्वागत समारोह के दौरान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. अंचला गुप्ता एवं मुख्य योग प्रशिक्षक नगर मृदुल कुमार गुप्ता ने डॉ. मुकेश कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, पुराना जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि आयुष विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि विभागीय टीम के सहयोग से आयुष सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुलभ एवं जनहितकारी बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि योग एवं आयुर्वेद के समन्वित प्रयासों से अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है। नगर के मुख्य योग प्रशिक्षक मृदुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में योग आधारित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को और गति दी जाएगी तथा स्वस्थ एवं निरोग समाज के निर्माण के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में स्टाफ नर्स रामदेवी, पूजा, अनुपमा, शैलेंद्र गुप्ता, श्रवण, राहुल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments