ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️
उन्नाव। पांचवीं मोहर्रम के अवसर पर उन्नाव के चौधराना क्षेत्र से शिया समुदाय द्वारा पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर कर्बला के शहीदों, विशेष रूप से हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों की शहादत को याद किया।
जुलूस के दौरान अंजुमन-ए-हुसैनिया के सदस्यों ने नौहाख्वानी और सीना ज़नी कर गम-ए-हुसैन का इज़हार किया। "या हुसैन" की सदाओं के बीच आज़ादारों ने मातम कर कर्बला के पैगाम को लोगों तक पहुंचाया।
मातमी जुलूस चौधराना से प्रारंभ होकर पुरानी बाज़ार और कंजी क्षेत्र से गुजरते हुए अपने निर्धारित स्थान पर संपन्न हुआ। जुलूस में अलम भी शामिल रहे, जिनके साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे मार्ग पर मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जुलूस मार्ग पर पुलिस बल की व्यापक तैनाती की गई थी तथा अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी रखी गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments