ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर थाना काकोरी में हुआ योगाभ्यास
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना काकोरी परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
योग सत्र में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए। अधिकारियों ने बताया कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है तथा नियमित योगाभ्यास से तनाव मुक्त जीवन जीने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया और आमजन को भी स्वस्थ रहने के लिए योग अपनाने की प्रेरणा दी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments