Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री गांधी आदर्श स्कूल अमावा में आयोजित हुआ भव्य योग शिविर



 ब्यूरो रिपोर्ट : शशांक मिश्रा

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार प्रातः 7:00 बजे सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित श्री गांधी आदर्श स्कूल, अमावा में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम की विधियों का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में उपस्थित लोगों ने नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।


इस अवसर पर विद्यालय के राजेंद्र सिंह राजू ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि "जब शरीर स्वस्थ होगा तभी मस्तिष्क भी स्वस्थ रहेगा। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ पद्धति है, जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाती है।"

उन्होंने आगे कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन सुबह केवल एक घंटा योग और प्राणायाम के लिए निकाल ले, तो उसके जीवन से अनेक बीमारियां और दवाओं पर निर्भरता काफी हद तक समाप्त हो सकती है। योग तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

शिविर के समापन पर सभी प्रतिभागियों से नियमित योग अपनाने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया।

ब्यूरो रिपोर्ट : शशांक मिश्रा

सच की आवाज वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments