Breaking News

दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

जलालाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा आरोपी, न्यायालय में किया पेश

शाहजहाँपुर, 21 जून 2026। थाना जलालाबाद पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट एवं दुष्कर्म के गंभीर मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक जलालाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आशीष कुमार उर्फ बबलू पुत्र रामलाल निवासी मोहल्ला सुभाषनगर, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 19 फरवरी 2026 को एक महिला ने थाना जलालाबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पति अमन प्रजापति समेत नौ लोगों द्वारा दहेज में कार और पाँच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया, मारपीट कर कमरे में बंद किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने अपने देवर आशीष कुमार उर्फ बबलू पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया था।

तहरीर के आधार पर थाना जलालाबाद में मुकदमा संख्या 72/2026 के तहत संबंधित धाराओं एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

रविवार 21 जून 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुबह 7 बजे साउथ सिटी गेट के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पंजीकृत मुकदमा

मु0अ0सं0 72/2026
धारा 85, 115(2), 64(1), 351(3), 127(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • वरिष्ठ उपनिरीक्षक सकतावत सिंह
  • हेड कांस्टेबल मोहम्मद उवैश
  • रिक्रूट आरक्षी विपिन डांगी

जलालाबाद पुलिस की इस कार्रवाई को महिला अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments