Breaking News

मीडिया सेल विश्वविद्यालय का आईना : कुलपति प्रो. पी.बी. सिंह स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में मीडिया सेल का शुभारंभ

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में नवगठित मीडिया सेल का शुभारंभ कुलपति प्रो. पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा फीता काटकर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. पी.बी. सिंह ने कहा कि "मीडिया सेल विश्वविद्यालय का वह आईना है, जो विश्वविद्यालय की सम्पूर्ण प्रगति, उपलब्धियों एवं गतिविधियों को समाज के समक्ष प्रतिबिंबित करता है।" उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को तीव्र गति से विकास की ओर अग्रसर करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस कार्य में मीडिया सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान डॉ. श्रीकांत मिश्र ने मंत्रोच्चारण किया तथा डॉ. कविता भटनागर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मीडिया सेल के सभी सदस्यों ने कुलपति महोदय का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मीडिया सेल के सह-समन्वयक एवं भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. शिशिर शुक्ला ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मीडिया सेल की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। कार्यक्रम वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। अंत में समन्वयक डॉ. जयशंकर ओझा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

मीडिया सेल में दायित्व वितरण

🔹 प्रिंट मीडिया एवं समस्त रिकॉर्ड – डॉ. शिशिर शुक्ला एवं सुधाकर गुप्ता

🔹 सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया – डॉ. विकास खुराना

🔹 हिंदी न्यूज़ रीडिंग – डॉ. कविता भटनागर

🔹 अंग्रेजी न्यूज़ रीडिंग – डॉ. बरखा सक्सेना

🔹 डिस्प्ले बोर्ड अपडेट – डॉ. बलवीर शर्मा

🔹 फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी – श्री दीपक साहू

🔹 विश्वविद्यालय फेसबुक पेज एवं यूट्यूब चैनल – श्री अवनीश कुमार सिंह

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में श्री सुयश सिन्हा, प्रो. आलोक मिश्र, प्रो. अजीत सिंह चारग, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. प्रांजल शाही, राजनंदन सिंह राजपूत, डॉ. पूजा बाजपेयी, डॉ. प्रतिभा सक्सेना, व्याख्या सक्सेना सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments