ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️
बलरामपुर, 20 जून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित होटल रिश्ता दरबार में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चंद्रभालमणि तिवारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंगलदेव सिंह तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवराम सिंह रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी धीरज गुर्जर ने वीडियो कॉल के माध्यम से राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इसके बाद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया तथा सामूहिक भोज का आयोजन किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद चंद्रभालमणि तिवारी ने कहा कि देश लोकतांत्रिक चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है और ऐसे समय में राहुल गांधी जैसे नेतृत्व से देश को उम्मीद है, जो संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह ने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं तथा भाजपा की नीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों की आवाज बनकर संघर्ष कर रहे हैं तथा देशहित के मुद्दों पर लगातार सरकार को आगाह करते रहे हैं।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश में प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दे रहे हैं। वहीं जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने उन्हें गरीबों, किसानों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं की आवाज बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने राहुल गांधी के परिवार के योगदान और बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि देश का युवा और आमजन उनके नेतृत्व में विश्वास व्यक्त कर रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत हैं।
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अब्दुल मन्नान ने कहा कि राहुल गांधी एक प्रभावशाली नेता हैं और देश की बड़ी आबादी उनसे उम्मीदें लगाए हुए है।
कार्यक्रम को डॉ. प्रतीक मिश्रा, सफीक अहमद, सफीउल्लाह विकास मंत्री, संजय यादव, अवधेश पाल, संगम लाल शिल्पकार, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, मनीष चंद्र सोनकर, जद्दन खान, उमाशंकर तिवारी, डॉ. इश्तियाक खान, बबीता आर्य, डॉ. खलीलुल्लाह, मारकंडे मिश्र, अफरोज खान सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. पंकज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments