स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना खुदागंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एवं संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक खुदागंज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार पीलीभीत जनपद के थाना घुंघचाई क्षेत्र निवासी अनुज सिंह ने 13 जून 2026 को थाना खुदागंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था तथा मारपीट कर जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी गई। इस संबंध में थाना खुदागंज पर मुकदमा संख्या 148/2026 दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई तथा आरोपियों की तलाश शुरू की गई। रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम कंधरापुर नवदिया से आरोपी रंजीत सिंह एवं छत्रपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
🔹 रंजीत सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह (30 वर्ष)
🔹 छत्रपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय गजराज सिंह (55 वर्ष)
दोनों निवासी ग्राम कंधरापुर नवदिया, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर हैं।
🔹 प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य
🔹 उपनिरीक्षक घनश्याम बहादुर
🔹 कांस्टेबल राहुल कुमार
🔹 आरक्षी रोहित पांचाल
🔹 महिला आरक्षी शिवानी
सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments