Breaking News

आगामी त्योहारों को लेकर थाना बण्डा में पीस कमेटी बैठक आयोजित, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना बण्डा परिसर में पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पुवायाँ एवं उपजिलाधिकारी पुवायाँ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता कर त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की।

अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा उसकी सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे आगे प्रसारित न करें।

बैठक के दौरान आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें।

अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान सभी लोग परंपराओं एवं धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

इस अवसर पर थाना बण्डा पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments