स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 19 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत विकास भवन परिसर में चल रही तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं लोकहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। आमजन ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए योजनाओं के संबंध में जानकारी हासिल की और सरकार की विकासपरक पहलों की सराहना की।
प्रदर्शनी परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। संस्कृति विभाग की टीम द्वारा प्रस्तुत लोकगीत एवं लोकगायन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी जनमानस तक पहुंचाई गई। कलाकारों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही योजनाओं से संबंधित स्टॉलों पर पात्र लाभार्थी पंजीकरण कराकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं।
उल्लेखनीय है कि यह विकास प्रदर्शनी 20 जून 2026 तक आमजन के लिए खुली रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments