स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने क्षेत्राधिकारी नगर के साथ सदर बाजार एवं कोतवाली क्षेत्र के प्रस्तावित जुलूस मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।
निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों, भीड़ नियंत्रण, विद्युत लाइनों, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और ड्यूटी प्वाइंट पहले से निर्धारित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने जुलूस संयोजकों, ताजियादारों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर जुलूस को निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार निकालने, परंपरागत व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि मोहर्रम पर्व को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments