Breaking News

मोहर्रम से पहले तिलहर और कटरा में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं पुलिस बल के साथ थाना तिलहर और थाना कटरा क्षेत्र के प्रस्तावित जुलूस मार्गों पर फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने जुलूस मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों, भीड़ नियंत्रण, विद्युत लाइनों, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं ड्यूटी प्वाइंट पूर्व निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जुलूस संयोजकों, ताजियादारों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर जुलूस को निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार निकालने, परंपरागत व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनपद पुलिस ने कहा कि मोहर्रम पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments