स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में आज उन 22 एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर भारतीय सेना, नौसेना एवं अर्द्धसैनिक बलों में चयन प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने चयनित कैडेट्स को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि कैडेट्स की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कर्नल एस.एस. चीमा ने चयनित कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य के प्रति स्पष्टता, निरंतर प्रयास एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स को अपने आचरण एवं कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश देना चाहिए तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कर्नल चीमा ने कहा कि चुनौतियों से घबराने के बजाय उन्हें अवसर के रूप में स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को एनसीसी गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।
सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर
अग्निवीर
भारतीय नौसेना
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments