स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विषय पाठ्य समितियों के समन्वयकों की नियुक्ति की गई है। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने 42 विषय पाठ्य समितियों के लिए अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
इन समितियों में कृषि, विज्ञान, कला, वाणिज्य, शिक्षा, प्रबंधन और कंप्यूटर विज्ञान सहित विभिन्न संकायों के विषय शामिल हैं। नियुक्त समन्वयक पाठ्यक्रम निर्माण, संशोधन, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार तथा विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप अध्ययन सामग्री विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार नई व्यवस्था से पाठ्यक्रमों को समयानुकूल बनाने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से लागू करने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय लगातार शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments