स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। विश्व मादक द्रव्य सेवन एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat) शाहजहाँपुर द्वारा अखिल भारतीय गौतम बुद्ध टेक्निकल इंस्टीट्यूट, मोहल्ला नवादा में नशा निषेध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रबंधक मनोज मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच नशा निषेध विषय पर लिखित प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में रितिक कनौजिया ने प्रथम, सुनहरी देवी ने द्वितीय तथा जया मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन निर्दोष शर्मा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक माय भारत के करण शर्मा, हर्ष पांडे, जाहिद आलम, सृष्टि मिश्रा एवं शिवेंद्र तिवारी सहित अन्य सहयोगियों की सक्रिय सहभागिता रही।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments