Breaking News

हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर की गई त्वरित कार्रवाई

शाहजहाँपुर, 21 जून 2026। सोशल मीडिया पर वायरल हुए हर्ष फायरिंग के वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो की जानकारी मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और वीडियो में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया।

पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन एवं हर्ष फायरिंग जैसी गतिविधियां कानूनन अपराध हैं और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments