जिला संवाददाता सीतापुर ✍️
सीतापुर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी उमाशंकर यादव के जन्मदिवस के अवसर पर 30 जून 2026 (मंगलवार) को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश महासचिव ज़ुबैर अहमद अंसारी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम में पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
यह आयोजन प्रातः 11:30 बजे केंद्रीय कार्यालय, ग्रीक गंज में आयोजित होगा। संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय का विशेष ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।
प्रदेश महासचिव ज़ुबैर अहमद अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन लगातार किसानों के हितों के लिए कार्य कर रहा है। ऐसे में यह कार्यक्रम संगठन की एकता और मजबूती का प्रतीक होगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments